पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए खिलौना पिस्तौल दिखाकर ट्रैक्टर चालक से रुपये छीनने के आरोपी । संव?
- फोटो : Jind
नरवाना हाईवेे पर खिलौना पिस्तौल के बल पर मारपीट कर 10 अप्रैल को पराली से भरे ट्रैक्टर चालक से 4500 रुपये छीनने के तीन आरोपियों डुमरखां निवासी दीपक, गुरमेल और गौरव उर्फ मोटा को नरवाना शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहाबाद के बर्ज गांव निवासी गुरमीत सिंह ने 11 अप्रैल को शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पराली खरीदने और बेचने का काम करता है। 10 अप्रैल को वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली मं पराली भरकर पड़ोसी सुरजीत के साथ करनाल जा रहा था। जब वह नरवाना हाईवेे पर पहुंचा तो मुंह पर कपड़ा बांधकर दो युवक ट्रैक्टर के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी। उनमें से एक ने पिस्तौल दिखाकर पैसे मांगे तो दूसरे ने उसको थप्पड़ व डंडे से मारा। युवकों ने उससे 4500 रुपये छीनकर फरार हो गए। एएसआई भगवत दयाल ने बताया कि इस मामले में डुमरखां निवासी दीपक, गुरमेल व गौरव उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई राशि व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने वारदात में खिलौना पिस्तौल का इस्तेमाल किया था।