फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से मिलने आई महिला को धमकाने वाले को दबोचा

विज्ञापन
आरोपी युवक को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
खुद पर हमला करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से मिलने आई महिला को रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देना आरोपी युवक को महंगा पड़ गया। महिला के साथ आए परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और  पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक जबरदस्ती उसके परिवार पर उसकी बेटी की शादी के लिए दबाव बना रहा है और शादी नहीं करने पर बार-बार उसके परिवार को धमकियां दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जुलाना थाना क्षेत्र के अधीन गांव निवासी एक महिला ने बताया कि लगभग दो माह पहले उसकी बेटी किसी काम से जुलाना गई हुई थी। इसी दौरान गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी जयबीर नामक युवक उसके दूसरे साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती उसकी बेटी को उठा ले गया। बाद में किसी तरह उसकी बेटी आरोपियों के चुंगल से निकलने में कामयाब हो गई। बाद में पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गत पांच दिसंबर को वह इस मामले में गवाही के लिए कोर्ट में आई थी। इसी दौरान गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी जयबीर नामक युवक वहां पहुंचा और उसे मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया। आरोपी ने उस पर उसकी बेटी की शादी करने का दबाव भी बनाया। उसके द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाए जाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इसी मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वह बुधवार को एसएसपी से मिलने के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और एसएसपी को शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी। महिला के साथ आए परिजनों ने जब आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में परिजनों ने आरोपी युवक का पीछा कर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक बार-बार उसके परिवार को जाने मारने और जबरदस्ती उसकी बेटी को उठाने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहनगढ़ छापड़ा निवासी जयबीर नामक युवक एसएसपी से मिलने के लिए आई महिला का रास्ता रोककर गोली मारने की धमकी दे रहा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

- कुलवंत सिंह, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें