फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुंध ने रोकी रफ्तार, ठंड से बचने के लिए जलाए अलाव

विज्ञापन
घने कोहरे के कारण रेंग कर चल रहे वाहन। - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार रात छाए घने कोहरे ने बुधवार सुबह को ट्रेनों और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया वहीं कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे। जहां सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए वहीं ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे तक लेट रहीं। बुधवार सुबह एकाएक ठंड बढ़ने से लोगों काे अलाव का सहारा लेना पड़ा। भारी ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बाजार में दुकानें देरी से खुलीं तो पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह दृश्यता महज दो मीटर ही रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को यह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था, जबकि बुधवार को नौ डिग्री पर आकर थम गया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे सेक्शन पर चलने वाली जनता एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा, जम्मू-तवी 50 मिनट, जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा 30 मिनट व लालगढ़ से आने वाली अवध आसाम करीब पांच घंटे लेट रही। इसके कारण लोगों को रेलवे स्टेशन पर ठंड में इंतजार करना पड़ा। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार कम हुई। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा कुछ कम होना शुरू हुआ। वाहन चालक देर तक वाहनों की लाइटें जलाकर सफर करते नजर आए। कोहरे से बढ़ी ठंडक से गेहूं, चना की फसल को फायदा होगा। कोहरे से बढ़ी ठंड से बाजारों में दुकानदार अलाव जला कर सर्दी को दूर करते नजर आए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें