फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा के सरपंच को गोली से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा गांव के सरपंच विनोद कुमार को अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल के जरिए गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरपंच ने इस संबंध में एसपी कुलदीप सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा मुहैया करवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीआईए को सौंप दी है।
विज्ञापन

सरपंच विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि वह गांव में सीवरेज पाइपलाइन डलवाने के लिए ग्रामीणों के साथ भिवानी जिले के तालू धनाना स्थित संत रामपाल के पास पर्चा लेने गए थे। वहां से लौटने के बाद कुछ लोगों ने उनके वहां जाने पर आपत्ति जताई थी। इस बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते सात अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आईं। कॉल करने वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद सरपंच ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की। सरपंच ने पुलिस से कॉल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। वहीं, एसपी ने शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें