फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में 32 करोड़ से बनेगा नया बस स्टैंड 107 करोड़ से प्रस्तावित है नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। जनसमस्या सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना में विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी होने के बाद अगले एक साल में शहर की सूरत बदली नजर आएगी। वह शनिवार को अपने निवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके परिवार का हिस्सा है।
प्रत्येक व्यक्ति की जायज समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये से नए खंभे लगाने और तारों का जाल बिछाने का काम चल रहा है। हुड्डा सेक्टर में 2.61 करोड़ रुपये से नए परिसर का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 32 करोड़ रुपये की लागत से नए बस स्टैंड और 107 करोड़ रुपये से 100 बेड के नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर, गांव और ढाणियों में सड़क व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उनका लक्ष्य मौजूदा पांच साल के कार्यकाल में नरवाना को विकास के मामले में नई पहचान दिलाना है। इस मौके पर ईश्वर गोयल, हंसराज समैण, सुशील नायक, धर्मवीर सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें