फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किराना दुकानदार को जान से मारने की धमकी, एक नामजद

विज्ञापन
25जेएनडी36: दुकानदार को धमकी देने के दौरान दुकान में खड़ा युवक। स्रोत सीसीटीवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरवाना। धौला कुआं क्षेत्र स्थित पुराना बाजार में किराना दुकान पर बैठे दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही डीएसपी कमलदीप राणा और सिटी थाना एसएचओ पूर्ण दास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने दिल्ली निवासी हरपीत को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सौरभ गर्ग अपनी किराना दुकान पर रोजाना की तरह बैठे थे। इसी दौरान तीन युवक पैदल दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक युवक दुकान के अंदर घुस गया जबकि दो बाहर खड़े रहे। अंदर आए युवक ने सौरभ गर्ग से बातचीत के दौरान पुराने गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपियों की जमानत क्यों नहीं करवाई और गवाही क्यों दे रहे हो।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार युवक ने बातचीत के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी। सौरभ गर्ग ने बताया कि आरोपी बार-बार पीछे हाथ ले जा रहा था, जिससे उन्हें किसी हथियार होने की आशंका हुई। इसके बाद वह सतर्क हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 13 जून 2025 को भी इसी दुकानदार पर बदमाशों ने गोली चलाकर उसे घायल कर दिया था। अब दोबारा धमकी मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भी रोष है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठी है।
विज्ञापन


वर्जन
दुकानदार को धमकी देने के मामले में दिल्ली निवासी हरपीत को नामजद किया गया है जबकि दो अन्य युवकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। –पूर्ण दास, एसएचओ, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें