फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से मंडी में हजारों क्विंटल धान भीगा

Tue, 07 Oct 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी30-नई अनाज मेला मंडी में तिरपाल से ढकी धान। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
नरवाना। मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण नई अनाज मेला मंडी में हजारों क्विंटल धान की फसल भीग गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार शाम से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने सोमवार और मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई बारिश ने किसानों और खरीद एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ा दी। दिन में करीब साढ़े 11 बजे के बाद फिर से तेज बारिश हुई जिससे मंडी में चारों ओर धान से भरे बैग भीगे हुए नजर आए। कई जगह पानी भर गया जिससे मजदूरों को उठान कार्य में भारी परेशानी हुई।
धान की बोरियां गीली होने के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मिलों तक भेजी जा रही हैं। किसानों ने कहा कि बारिश के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उठान कार्य को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते धान की नई आवक कम रही और खरीद का कार्य भी धीमी गति से हुआ। मजदूरों को धान उठाने में दिक्कतें आईं जबकि खरीदार एजेंसियां भीगते धान को बचाने में जुटी रहीं।

धान की खरीद और आवक

नई अनाज मेला मंडी में मंगलवार को 26,168 क्विंटल धान की आवक हुई। धमतान साहिब के सभी यार्डों में 5,631 क्विंटल, गढ़ी में 524 क्विंटल, धनौरी में 2,247 क्विंटल, खरल में 3,470 क्विंटल और मंगलपुर में 501 क्विंटल धान पहुंचा। खरीद की बात करें तो मेला मंडी में डीएफएससी एजेंसी ने 10,371 क्विंटल, धमतान साहिब में 6,300 क्विंटल और खरल में 755 क्विंटल धान की खरीद की। वहीं, उठान की स्थिति भी प्रभावित रही। मेला मंडी से करीब 7,000 क्विंटल, धमतान साहिब से 500 क्विंटल और धनौरी से 3,326 क्विंटल धान का उठान हुआ।

धान का भूसा बना परेशानी का सबब

नई अनाज मेला मंडी सहित चारों मंडियों में धान की आवक के साथ निकला भूसा अब समस्या बन चुका है। मंडी के रास्तों और गलियारों में जगह-जगह पड़ा यह भूसा बारिश के पानी में गलकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। फिसलन के कारण कई बार वाहन फंस जाते हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खिसकने लगती हैं। वहीं, भीगे भूसे से उठ रही दुर्गंध ने वातावरण को असहनीय बना दिया है। आढ़तियों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि भूसे की सफाई करवाई जाए ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

वर्जन
मंडी में धान उठान का कार्य लगातार जारी है लेकिन रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश बीच में बाधा बन रही है। जैसे ही मौसम सुधरेगा, उठान कार्य को तेज किया जाएगा।–उमेद, खरीद इंचार्ज, नई अनाज मेला मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें