फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हेलमेट पहनने वालों को गुलाब देकर खिलाई मिठाई

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी10-बिना हेलमेट पहने चालक को गुलाब का फूल देकर समझाते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नरवाना। सड़क सुरक्षा अभियान के चलते यातायात पुलिस ने मंगलवार को हेलमेट लगाकर चल रहे बाइक सवारों को गुलाब देकर मिठाई खिलाई। शहर के विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड और कोर्ट परिसर के पास हुए नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बिना हेलमेट पाए गए चालकों को चालान काटने के बजाय प्यार से समझाया गया। ईएचसी भीम सिंह ने बताया कि चालान काटना हर समस्या का हल नहीं होता। नागरिकों को प्रेमपूर्वक समझाकर ही ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। हर व्यक्ति का इंतजार उसके घरवाले करते हैं। इसलिए हर चालक सुरक्षित अपने घर पहुंचे, यही अभियान का उद्देश्य है।
इस दौरान चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया सवारों को फोन पर बात न करने व ऑटो चालकों को ओवरलोड सवारी न लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की। इस अवसर परएसपीओ कमलदीप, सलिंद्र, विजय संधू, संदीप व सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें