संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिवाली पर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को इस बार पार्किंग की टेंशन से राहत मिल सकती है। नगर परिषद ने बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए अर्जुन स्टेडियम और सफीदों रोड स्थित हुडा ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था करने की योजना बनाई है। अर्जुन स्टेडियम में 2 हजार और हुडा ग्राउंड में 5 हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी नहीं होगी और बाजारों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दिवाली नजदीक आते ही बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ ने नगर परिषद और यातायात पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। त्योहार पर खरीदारी के लिए रोजाना 10 हजार से अधिक लोग बाजार पहुंच रहे हैं। ऐसे में संकरी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बन रही है। जाम से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद पार्किंग की व्यवस्था करेंगी।
व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में कपड़े, मिठाई, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है।
28जेएनडी30: शहर के बाजार में बेरिकेडिंग पर खड़ा पुलिसकर्मी वाहनों को बाजार में प्रवेश से रोकते