बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनदीप निवासी रामगढ़ जिला जींद के रूप में हुई है।
मानसिंह निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सिक्योरिटी कंपनी बवानीखेड़ा में लगे एक निजी कंपनी के टावरों की सुरक्षा करती है। 8 जनवरी को चोर टावर से आरआरयू चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाना बवानीखेड़ा के सहायक उप निरीक्षक राजेश ने मोबाइल टावर में चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।