फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में की भूख हड़ताल

विज्ञापन
29जेएनडी36-सांकेतिक हड़ताल में शामिल आल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन सदस्य। स्रोत कर्मच
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में वीरवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की। इसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा और संचालन जींद यूनिट सचिव संदीप गिल ने किया।
विज्ञापन

इसमें राज्य प्रधान सुरेश राठी, राज्य उपप्रधान संजीव ढांडा, राज्य कमेटी सदस्य अनूप सिंह शामिल हुए। प्रधान सुरेश राठी और सर्कल सचिव ने बताया कि कर्मचारियों की बदली करने से क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ेगी और जान माल की हानि होगी। सरकार अगर इस ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस नहीं लेती है तो नौ फरवरी को चीफ इंजीनियर कार्यालय पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।
वहीं यूनियन 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होगी। इस अवसर पर प्रधान राजीव जुलानी, अमित शर्मा, अनिल, नरवीर, हरीश, सुनील, नरेंद्र, संजय लाठर, धर्मेंद्र, राम निवास सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें