फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल में भाग लेगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिव कॉलोनी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ब्लॉक जींद कार्यकारिणी की बैठक खंड प्रधान कर्मवीर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला सचिव राजकुमार श्योकंद, रामफल दलाल, राजकरण शर्मा सहित राज्य कमेटी की ओर से छज्जूराम नैन और आजाद पांचाल ने भाग लिया। खंड सचिव महेंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में रिटायर्ड कर्मचारी संघ बढ़-चढ़कर भाग लेगा। उन्होंने कहा कि खंड जींद से सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें