फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रावण दहन स्थलों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, छह स्थानों पर नाके व कई जगह रूट डायवर्ट

Wed, 01 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी14-शहर में दशहरे पर जलाने के लिए तैयार किया जा रहा रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
जींद। दशहरे पर्व के चलते कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सर्तकता बढ़ा दी है। इसके लिए 10 प्लाटून को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कड़ी सुरक्षा को लेकर जिला के सभी रावण दहन स्थलों में डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। शहर में छह स्थानों पर नाके लगेंगे और कई जगह रूट डायवर्ट रहेंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अर्जुन स्टेडियम, रेलवे जंक्शन के मैदान पर लगाई गई है। नरवाना व सफीदों में दो-दो प्लाटून और उचाना व गढ़ी में एक-एक प्लाटून सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं। इस दौरान सभी थाना प्रबंधक अपने अपने क्षेत्रों में रावण दहन के मौके पर तैनात रहेंगे।
दशहरा स्थलों के चारों तरफ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। दशहरा पर्व पर वीरवार को अर्जुन स्टेडियम और रेलवे जंक्शन ग्रांउड में रावण के कुनबे का दहन किया जाएगा। अर्जुन स्टेडियम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

कुंभकरण की आंखें चमकेंगी लाल
इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 50 फूट रहेगी और मेघनाथ के पुतले की हाइट 45 फूट रखी गई है। वहीं रावण के पुतले की गर्दन घूमती दिखाई देगी। पुतलों में आतिशबाजी का प्रयोग किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इस बार कुंभकरण के सींग लगाए गए हैं। आंखे लाल रहेंगी जो अंधेरा होने पर चमकेंगी। पुतलों पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च आया है। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाएगा। कलाकारों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को फाइनल टच दे दिया है। वीरवार दोपहर तक पुतलों को स्थापित कर दिया जाएगा।
बाल भवन से रहेगा रूट डायवर्ट
अर्जुन स्टेडियम में हर वर्ष रावण दहन पर ज्यादा भीड़ होती है। इसके चलते पुलिस रानी तालाब पर माहौल के अनुसार भीड़ ज्यादा होने पर रूट डायवर्ट करेगी। इसके अलावा पटियाला चौक की तरफ जाना होता है। इसका रूट बाल भवन से डायवर्ट होकर हिंदू कन्या महाविद्यालय और सफीदों गेट से किया जाएगा ताकि पटियाला चौक व बाजार में जाने वालों को परेशानी न हो।
सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला में तैनात सभी पीसीआर व पुलिस राईडर, इवीआर की गाड़ियां एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व एक रिकवरी वैन को असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी पर लगाया गया है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दुर्गा शक्ति टीम एवं महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इनके अलावा जिला की सभी सीआईए स्टाफ की टीम सादे कपडों में शरारती तत्वों पर निगरानी रखेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें