फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 17 दिसंबर को पेंशन संशोधन के विरोध में होगा प्रदर्शन

Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी06 : रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद संगठन के सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड की बैठक में जिला प्रधान छज्जूराम नैन ने कहा कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन को लेकर टालमटोल कर रही है जिसके विरोध में 17 दिसंबर को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और पेंशन वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

खंड प्रधान कर्मवीर सिंह संधू ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में जींद खंड से सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे। वहीं जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने कहा कि आगामी 29 नवंबर को जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा।
खंड सचिव महेंद्र बिश्नोई ने सरकार से लंबित मांगों को लागू करने की अपील की। इनमें 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष पर 20 प्रतिशत मूल वेतन वृद्धि, कम्यूटेशन राशि की कटौती अवधि 15 साल से घटाकर 11 साल करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा और 3000 रुपये मासिक मेडिकल भत्ता देना मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य आजाद पांचाल, महेंद्र सिंह दहिया, सुबे सिंह, चतर सिंह, दिलबाग सिंह, मंगतराम पटवारी, रामकुमार, राजकरण, रामफल दलाल और महेंद्र सिंह ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें