फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में सात जगह जले धान के अवशेष, 17 किसान गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी02-नरवाना क्षेत्र में लगाई गई धान के अवशेषों में आग। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में एक ही दिन में सात जगह धान के अवशेष जलाने के मामले सामने आए। इस पर जिला पुलिस ने सात किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं 17 किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग को 16 नवंबर को सूचना मिली थी कि रधाना गांव के खेतों में आग लगी हुई है। इस पर टीम मौके पहुंची और किसान रमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दालमवाला गांव में भी विभाग को धान के अवशेष जलने की सूचना मिली थी जिस पर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो धान के अवशेष जले हुए मिले।
इस पर टीम ने किसान सुभाष पर जुर्माना लगाया। इसके अलावा बोहतवाला गांव के खेतों में भी धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी जिस पर टीम ने किसान रोहताश से जुर्माना वसूला। वहीं श्रीरागखेड़ा के खेतों में भी धान के अवशेष जलाए गए थे जिसकी जांच होने पर पता चला कि किसान धर्मबीर और सुखबीर के खेतों में धान के अवशेष जलाए गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सिंघवाल गांव के खेतों में भी धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी, जिस पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान पवन पर जुर्माना लगाया। पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के गांव भागखेड़ा में भी धान के अवशेष जलने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने धान के अवशेष जलाने के आरोप में किसान सतीश से जुर्माना वसूला।

17 किसानों को किया गिरफ्तार
जिले में अब तक धान के अवशेष जलाने के आरोप में करीब 70 किसानों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को भी अलग-अलग थानों में 17 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ललित खेड़ा से सुमेर, सिंधवीखेड़ा से उमेद सिंह, निडानी से पवन, रधाना से रमेश, दालमवाला से धर्मबीर, बराह कलां से राहुल, निडाना से महेंद्र, पौली से श्रीभगवान, मालवी से धर्मबीर और सुरेंद्र, खरैंटी से सुनील, जुलाना से नसीब सिंह, सिंघवाल से प्रवेश, फुलियां कलां से रामबीर, खरड़वाल से सुरेश, मुआना से सुखा और बड़ौदा से नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें