फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाजार में तीज को लेकर नहीं दिखी रौनक

Wed, 07 Aug 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। इस बार बाजार में तीज उत्सव को लेकर कोई खास रौनक नहीं है। बाजार में बहुत कम ही महिलाएं दिखाई दे रही हैं। आम दिनों की तरह ही बाजार में भीड़ रही, हालांकि ब्यूटी पार्लर में काफी महिलाएं आती-जाती देखी जा सकती हैं। कपड़े की दुकान पर भी खास भीड़ नजर नहीं आ रही है। ब्यूटी पार्लर पर 500 से लेकर दो हजार रुपये में अलग-अलग प्रकार का फेशियल किया जा रहा है। मेहंदी लगाने का रेट भी 100 से लेकर 1100 रुपये तक है।
विज्ञापन

हरियाणवी परंपरा का त्योहार तीज हर कोई मनाता है। इस दिन लोग झूले झूलते हैं। महिलाएं हरी चूड़िया पहनती हैं। हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। बाजार में इस समय 500 से लेकर दो हजार रुपये में फेशियल किया जा रहा है। 500 रुपये में साधारण सा फेशियल किया जा रहा है। 1500 रुपये में डी-10 फेशियल किया जाता है। इसमें हाथ और पैर पर वैक्स भी किया जाता है। इसके अलावा दो हजार रुपये में ओजोन फेशियल किया जाता है। इसमें आईब्रो भी शामिल की जाती है। वहीं मेहंदी लगाने का रेट 100 से लेकर 1100 रुपये तक है। 100 रुपये में हाथों पर साधारण मेहंदी डिजाइन की जाती है। 1100 रुपये में कोहनी तक के हाथ के साथ पैरों पर भी मेहंदी का अच्छा डिजाइन किया जाता है। इस प्रकार के डिजाइन की मेहंदी लगाने में दो घंटे तक का समय लग जाता है।
हरी चूड़ियों के रेट में पांच रुपये प्रति डिब्बी इजाफा
तीज के मौके पर हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा होती है। आजकल काफी सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट स्वरूप भी दे रही हैं। हरी चूड़ियों की एक डिब्बी 30 से लेकर 150 रुपये तक आती है। पिछले साल के मुकाबले इस साल एक डिब्बी के रेट में पांच रुपये बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें