फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान 1121 किस्म की आवक हुई अधिक, पर भाव मिला कम

Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी10: मंडी में आई धान 1121 का तोल करते हुए मजदूर। संवाद
विज्ञापन
उचाना। इन दिनों मंडी में आ रहे 1121 धान का भाव किसानों को अधिकतम 4200 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। न्यूनतम भाव 2650 रुपये मिल रहा है। गत वर्ष इन दिनों 3225 से 4841 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा था। किसानों को इस साल 600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास कम भाव मिल रहा है। अब तक 1121 धान की आवक 308760 क्विंटल हो चुकी है। बीते वर्ष इन दिनों 287481 क्विंटल आई थी। इस साल 21279 क्विंटल धान अधिक आया है, लेकिन भाव कम मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान शमशेर, मंजीत, जसबीर ने कहा कि इस साल 1121 धान के भाव किसानों को बीते साल से कम मिलने से उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनको भाव बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं बढ़ा। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि 1121 धान के भाव बीते साल से कम मिल रहा है।

05जेएनडी10: मंडी में आई धान 1121 का तोल करते हुए मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें