फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा में आ रही समस्या को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और अभाविप में डेढ़ घंटे हुई नोकझोंक

विज्ञापन
कुल सचिव डॉ. राजेश बसंल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को आ रही समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ डेढ़ घंटे तक नोकझोंक चलती रही। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नारेबाजी करते हुए कुल सचिव के कक्ष के सामने बैठ गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अमित खैरी एवं सचिव पवन रेढू ने बताया कि मंगलवार को हुई ऑनलाइन परीक्षा में विश्वविद्यालय के तहत आने वाले कॉलेज के विद्यार्थियों को समस्याएं आईं। उत्तर शीट ऑनलाइन एग्जाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रही थी। विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बार-बार लॉग आउट होना, सर्वर डाउन होना, आंसर शीट अपलोडिंग समय कम होना जैसी समस्याएं थीं। विद्यार्थियों ने तकरीबन डेढ़ घंटे कुल सचिव के कक्ष के सामने नारेबाजी की एवं उनका घेराव किया। विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए कुल सचिव को विद्यार्थियों के समक्ष बुलाया गया।
नगर मंत्री अजय आर्य एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य परविंद्र सैनी ने कहा कि विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थी मंगलवार को हुई परीक्षा के दौरान आई समस्या को लेकर विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय के कुल सचिव को ज्ञापन भी सौंपा। कुल सचिव डॉ. राजेश बंसल ने विद्यार्थी परिषद की मांगों को मानते हुए उत्तरशीट अपलोडिंग समय 40 मिनट से घटाकर एक घंटा कर दिया। जिन विद्यार्थियों की आंसर शीट अपलोड नहीं हो पाई थी, उनको परीक्षा खत्म होने के बाद दोबारा से परीक्षा देने का मौका दिया गया है। जिन बच्चों की अपलोडिंग के समय पर यूएमसी बनेगी उसको भी खारिज करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूजा, मुस्कान, कुसुम, दीपिका, कृतिका, सकीना, सचिन भागखेड़ा, सचिन चांदपुर, विनय कौशिक, अमरजीत, रविंद्र, गरिमा और निशा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें