फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रद्धालुओं में कान्हा को झूला झुलाने की लगी रही होड़, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

Sat, 16 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी07: मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। जिलेभर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण को झूले पर बैठाया गया जहां श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कान्हा को झूला झुलाया। वहीं देर शाम मंदिरों में झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने तक व्रत रखा और फिर विधि-विधान से व्रत खोला। जन्माष्टमी के पर्व पर रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर, सोमनाथ मनसा देवी, जयंती देवी, शिव मंदिर, माता वैष्णवी धाम, रघुनाथ मंदिर, रामा-कृष्ण मंदिर, सोहम आश्रम आदि मंदिरों के अलावा शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।
जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए प्रशासन ने असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मंदिर में तैनात किया गया। इसके अलावा पुलिस पीसीआर प्रत्येक मंदिर में गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बढ़ी फलों की मांग
जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर फलों की काफी बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने व्रत खोलने के लिए केला, अमरूद जैसे फलों की खरीददारी की। इनके दाम भी दूसरे दिनों की तुलना में शनिवार को बढ़े हुए थे। वहीं जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर में मिठाई की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल रही। लोगों ने व्रत खोलने के लिए दुकानों से मिठाई की भी काफी खरीददारी की। केले के दाम 80 रुपये दर्जन रहे।
मंदिरों में दिखी जन्ममाष्टमी की धूम
कृष्ण-राधा की झांकियों के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं के रूप में खड़े कलाकारों ने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया। कई मंदिरों में डीजे की धुन पर कलाकार कृष्ण-राधा बन कर एक-दूसरे को खूब रिझाते हुए नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चे कृष्ण-राधा बन कर पर्व को मनाते हुए दिखाई दिए। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने दोपहर को मंदिरों में जा कर कृष्ण कन्हैया को झूला झूला कर पूजा अर्चना की।
वालंटियरों की लगी मंदिर में ड्यूटी
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है। मंदिर में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ न लगे इसके लिए वालंटियरों की ड्यूटियां लगाई गई थी। कान्हा जी को झूला झुलाने के बाद श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें