फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवरड़ गांव में तालाब की जगह होता था कब्रिस्तान

Tue, 24 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी31: गांव का वह तालाब जहां पर मानव अवशेष बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। गांव देवरड़ में के तालाब की खोदाई के दौरान मिले कंकाल के मामले में एक नया मोड़ आया है। कंकाल मिलने पर प्रशासन ने ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के समय तालाब की जगह कब्रिस्तान होता था। जहां पर मुर्दा लोगों को दफनाया जाता था।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोई भी जांच करने से मना कर दिया है। मंगलवार को फिर से गांव के तालाब की खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। देवरड़ में मनरेगा के तहत गांव के तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा था। मजदूरों को खोदाई के दौरान अचानक कुछ मटके दिखाई दिए। जब उन्हें और गहराई में खोदा गया तो वहां मानव कंकाल भी बरामद हुए। तालाब में लगभग 10 कंकाल अब तक मिल चुके हैं। कंकाल मिलने पर प्रशासन ने खोदाई का काम बंद करवा दिया था।
बीडीपीओ प्रतीक जांगड़ा ने बताया कि देवरड़ गांव में मनरेगा स्कीम के तहत तालाब की खोदाई की जा रही है। तालाब में खोदाई के दौरान कंकाल मिले हैं तो काम को रोक दिया। ग्रामीणों से बात की गई है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब की जगह कब्रिस्तान होता था। मंगलवार से काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें