26जेएनडी03: राजकुमार गोयल। स्रोत स्वयं
जींद। कार कंपनियों के मालिकों को चलती कार में आग लगने से हो रहे दर्दनाक हादसों को रोकने के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए। कार में आग लगने की स्थिति में इमरजेंसी विंडो खुलने का प्रावधान होना चाहिए। यह मांग की है समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने।
उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद कार की पावर विंडो, सीट बेल्ट और सेंटर लॉक का सिस्टम फेल हो जाता है। इससे दरवाजे, खिड़कियां नहीं खुल पाती हैं और बड़ी घटना हो जाती है। कुछ दिन पूर्व सालासर बालाजी धाम दर्शन कर आ रहा एक पूरा परिवार कार में आग लगने से जलकर राख हो गया। कार कंपनियों के मालिकों को इस प्रकार के बढ़ रहे हादसों की तरफ ध्यान देने की जरूर है। कारों में ऐसा कोई सिस्टम लागू करे, जिससे आग लगने के बाद दरवाजे और खिड़कियों के लॉक का सिस्टम फेल न हो। इमरजेंसी विंडो जैसा कोई प्रावधान करना चाहिए, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत कार से बाहर निकला जा सके।
26जेएनडी03: राजकुमार गोयल। स्रोत स्वयं