फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है : कृष्ण

Tue, 12 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी20-बैठक में भाग लेते हुए बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी। स्रोत बसपा - फोटो : देवारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे संपर्क से बकरियों को लेकर जाती महिला।
विज्ञापन
जींद। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा उचाना की संगठन समीक्षा बैठक सामुदायिक भवन पेगां में हुई। इसमें बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा संगठन की गहनता से समीक्षा की और शीघ्र अति शीघ्र सेक्टर कमेटी गठित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन दिनदहाड़े हत्या, लूटपाट, फिरौती और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं है।
भाजपा सरकार ने गरीबों के वोट हथियाने के लिए चुनाव के समय तो धड़ल्ले से लोगों को बीपीएल सूची में शामिल किया लेकिन अब उन्हीं लोगों का बीपीएल सूची से नाम हटाकर तमाम सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों की स्कॉलरशिप खत्म की जा रही है ताकि गरीबों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा सलिंद्र डाहौला व नवीन कश्यप शामदो ने भाजपा छोड़कर बसपा ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों युवाओं को फूल-मालाएं पहनाकर बसपा में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सूरत सिंह, जिले सिंह कश्यप, राकेश सिवानामाल, डॉ. प्रवीण, मास्टर सत्यवान मांडी, रणधीर सिंह, अशोक रेढू, सत्यवान अलिपुरा, रजत कलोदा, प्रदीप अलेवा, राजेंद्र पेगां, सतीश पेगां, राजा करसिंधु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें