फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट : भारद्वाज

Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी04-राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन को लेकर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला विकास व पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने को लेकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

संदीप भारद्वाज ने कहा कि सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए संयम, साहस और समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक गुण हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित करता है, ताकि विद्यार्थियों का मानसिक, शैक्षणिक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर प्लेसमेंट सेल के संयोजक गौरव बंसल, शर्मिला, विक्रम सिंह, प्रीति, रचना और रवि गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें