02जेएनडी38 : मखंड गांव में प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु।
- फोटो : udhampur news
जींद। गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज ने पशु, इंसान में अंतर के बारे में बताया। कहा कि पशु भी खाना खाते हैं, बड़े होते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और दुनिया से चले जाते हैं। ऐसे ही इंसान होता हैं लेकिन इंसान संतों के आने पर सेवाभाव रखता है।
दुनिया में जन्म देने वाली मां से बड़ा कोई नहीं होता। भारत में धर्म परिवर्तन करने की जरूरत नहीं है। हदय परिवर्तन करने की जरूरत है। पहला लाभ सेवा का भाव होता है पशु-पशु की सेवा नहीं कर सकता लेकिन इंसान-इंसान की सेवा कर सकता है। माता-पिता की सेवा नहीं करोगे तो इंसान और पशु में कोई अंतर नहीं रहेगा।
इस मौके पर रामचंद्र अत्री, राजकुमार बंसल, केडी बंसल, महाबीर, सत्यनारायण मखंड, नरेश, रोहताश, विजय मखंड, सोनू जींद, पूर्व पार्षद सोनिया, किरण, रेखा, रानी, वीना, काजल, सरिता, मारूति जैन मौजूद रहे।