अलेवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप में शनिवार को जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन आयुक्त गाइड विंग उषा गुप्ता ने की।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य है, इसलिए हमें अपने जीवन में निस्वार्थ भाव से नेक कार्य करते हुए अपना दैनिक जीवन आगे बढ़ाना चाहिए। लड़कियों को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई। मौके पर स्कूल एनएसएस अधिकारी वंदना शर्मा, उषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाक्स
युवा शक्ति होती है अपार ऊर्जा का स्त्रोत नगूरां गांव के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एनएसएस शिविर के चौथे दिन की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमेश लोहान ने। रमेश लोहान ने कहा कि युवा शक्ति अपार ऊर्जा का स्त्रोत होती है और इस प्रकार के सेवा योजना के शिविरों के माध्यम से हमारी ऊर्जा शक्ति का राष्ट्र की उन्नति में अहम योगदान होता है। एनएसएस शिविर लगाने का उद्देश्य एकता की भावना का बलवती करना है। छात्र शिविर में मिलजुल कर कार्य करते हैं। एक छात्र से न होने वाला कार्य जब दो छात्र मिलकर करते हैं तो उनमें एकता की भावना का विकास होता है।