फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा कोई धर्म नहीं : दलबीर

विज्ञापन
16जेएनडी22-राजकीय स्कूल डूमरखा में विद्यार्थियों को जर्सी वितरित करते आयोजक और मुख्याति​थि। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। रोहताश श्योकंद की स्मृति में स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं केयू पूर्व छात्र एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को रक्तदान शिविर एवं जर्सी वितरण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम राजकीय स्कूल डूमरखा में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दलबीर श्योकंद ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई मानव धर्म नहीं हो सकता।

उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने रोहताश श्योकंद, सतीश श्योकंद के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र समूह सेवा समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य करना है ताकि किसी भी जरूरतमंद युवाओं को अभाव के कारण पीछे न रहना पड़े। विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल प्रोत्साहन के लिए जर्सियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता शर्मा, राजीव डूमरखा, मार्केट कमेटी चेयरमैन नरवाना अमित ढाकल, जगबीर बैनीवाल, रणबीर श्योकंद, शेर चहल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें