फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलाहार से बेहतर कोई आहार नहीं : मेहरचंद

विज्ञापन
24जेएनडी23: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के नाम करण प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए फायर कर
विज्ञापन
नरवाना। ब्रह्माकुमारीज की ओर से आयोजित शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पुजारी मेहरचंद ने कहा कि फलाहार से बेहतर कोई आहार नहीं है। महंगे इलाज और दवा से बचने के लिए फल, सब्जियां और सलाद सबसे प्रभावी उपाय है। शिविर में पंजाब से आए रणजीत सिंह और चंद्र प्रकाश बुढलाडा ने भजनों और गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

योगेंद्रपाल गुप्ता ने कहा कि शास्त्रों में पहला सुख निरोगी काया बताया गया है, इसलिए यदि लोग फलाहार के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लेना सीख जाएं तो अस्पतालों के चक्कर लगाने से बच सकते हैं। शिविर में ब्रह्मा कुमारी बहनों ने प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया और उसकी विधि समझाई।
सभी प्रतिभागियों को फलाहार कराया गया। यह स्वास्थ्य शिविर 26 अप्रैल तक नरवाना क्लब में जारी रहेगा।इस दौरान नरवाना क्लब सचिव योगेंद्रपाल गुप्ता, सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा, मुख्य वक्ता बीके तिलकराज और बीके पूजा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें