फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएससी संचालक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
24जेएनडी17-पुलिस गिरफ्त में सीएससी संचालक पर हमला करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीएससी संचालक पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में श्याम नगर निवासी नवीन उर्फ जीतू और संजू उर्फ रोहिल शामिल हैं।
विज्ञापन

पटियाला चौक निवासी संजय ने एफआईआर में बताया था कि वह पटियाला चौक पर सीएससी चलाते हैं। 17 अप्रैल को तीन बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने दुकान के शीशे तोड़कर उन पर तेजाधार हथियारों से हमला कर दिया था। उसको गंभीर चोटें आई थी। वहीं, दुकान को भी काफी नुकसान हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपी श्याम नगर निवासी नवीन उर्फ जीतू और संजू उर्फ रोहिल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इससे पहले श्याम नगर निवासी अमर, कमल तथा साइको उर्फ कुश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें