फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करवा चौथ पर्व से पहले बाजारों में रौनक

Sun, 29 Oct 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद, उचाना। करवा चौथ के पर्व से पहले बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। करवा चौथ का पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं में उत्साह अभी से बढ़ गया है। पर्व की तैयारी के लिए बाजारों में चहलकदमी ने लगी है। बाजारों में दुकानदारों ने पर्व को लेकर कर दी है। यो साड़ी, सूट और कॉस्मेटिक की दुकान में अब नया सामान आने लगे हैं। सभी दुकानों पर भी नए-नए आइटम मंगाए जा रहे है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पर्व का सीजन शुरू होने के बाद बाजार में रौनक बढ़ने के बाद इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। जींद शहर के मेन बाजार, हनुमान गली, तांगा चौंक, उचाना के डाकघर रोड, हनुमान मंदिर रोड, गीता विद्या मंदिर स्कूल रोड, बैंक कॉप्लेक्स रोड सहित अन्य बाजारों में लेडीज सूट, ब्यूटी पॉर्लर की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। ब्यूटी पार्लर पर तो महिलाओं को इंतजार अपनी बारी आने का करना पड़ रहा है। व्रत को अभी तीन दिन बाकी है। करवा चौथ का व्रत सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए कामना कर व्रत रखती है। करवा चौथ के व्रत से पहले महिलाएं अपने सजना के लिए सजने को लेकर खरीददारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। ब्यूटी पार्लर, सूट, साड़ी, गहने, शृंगार आदि अन्य सामान की खरीददारी में लगी हैं।
विज्ञापन

जींद मेन बाजार में कपड़ा दुकानदार दीपक ने बताया कि करवा चौथ के व्रत के चलते भीड़ ज्यादा दुकानों पर हो रही है। पंजाबी सूट की डिमांड इस बार ज्यादा है। कपड़े की हर वैरायटी उनके पास है। 500 से लेकर पांच हजार तक रुपये का सूट महिलाएं खरीद रही है। उचाना के डाकघर रोड पर कपड़ा दुकानदार बंटी, गोलू ने बताया कि लहंगों की मांग इस बार कम है। महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार एक नवंबर को करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दिन चंद्रमा शाम में 4 बजकर 12 मिनट तक उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से शिव योग भी रहेगा। करवा चौथ पर इन शुभ योग में पूजन करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें