फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के मुख्य बाजार में पार्किंग नहीं होने से हो रहा अतिक्रमण

Mon, 23 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी21: जुलाना के बाजार में दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे में पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानों के आगे अतिक्रमण हो रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। प्रशासन की यह लापरवाही वाहन चालकों पर भारी पड़ रही। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों और वाहन चालकों की मांग है कि जुलाना में पार्किंग की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन



जुलाना के बाजार को पार करने में लग जाता है एक घंटे का समय

जुलाना में पार्किंग नहीं होने के कारण वाहनाें को दुकानों के आगे सड़क पर दुकानदार और ग्राहक खड़ा कर देते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। पुराने बस स्टैंड से पुरानी अनाजमंडी तक का सफर तय करने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लग जाता है।

-दीपक लाठर, दुकानदार जुलाना।



कई बार दी शिकायत नहीं हुआ समाधान

जुलाना के बाजार की दुर्दशा के बारे में कई बार शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। दुकानदारों की मांग है कि बाजार में कहीं पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन


-अजय पूनिया, दुकानदार जुलाना।

-

जल्द ही बाजार में सभी पार्षद अभियान चलाकर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। पार्किंग के लिए पुरानी अनाजमंडी में जगह देखकर व्यवस्था कर दी जाएगी। दुकानदारों को भी चाहिए कि वह प्रशासन का सहयोग करते हुए अतिक्रमण पर लगाम लगाएं।

-पवन सैनी, नपा वाइस चेयरमैन जुलाना।

22जेएनडी21: जुलाना के बाजार में दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण। संवाद

22जेएनडी21: जुलाना के बाजार में दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण। संवाद

22जेएनडी21: जुलाना के बाजार में दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें