30जेएनडी13: किसान छात्र एकता संगठन के सदस्य चेयर पर्सन अजमेर को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
- फोटो : 1
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अच्छी गुणवत्ता का खाना नहीं मिलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को किसान छात्र एकता संगठन ने चेयर पर्सन अजमेर को ज्ञापन सौंपा।
सदस्य गोविंद सैनी ने बताया कि छात्र यदि एक दिन भी भोजन नहीं करते तब भी उससे 20 दिन का पूरा पैसा लिया जाता है लेकिन जब मेस में घटिया खाना परोसा जाता है तो पूरा स्टाफ मौजूद नहीं रहता।
स्टाफ ड्रेस कोड और स्वच्छता नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। जब छात्रों की सेहत की बात आती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन आंखें मूंदे बैठा रहता है। यह सिस्टम अब नहीं चलेगा।
किसान छात्र एकता संगठन ने मांग की है कि मेस कॉन्ट्रैक्टर पर नियम अनुसार आर्थिक पेनल्टी लगाकर कार्रवाई की जाए। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और छात्रों के लिए पारदर्शी शिकायत व्यवस्था तत्काल लागू की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा तो छात्र सड़कों से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक संघर्ष तेज करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।