फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

Sat, 02 Dec 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ओमनगर कॉलोनी में वीरवार रात को मकान का ताला तोड़कर अंदर से 30 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत में ओमनगर निवासी सारिका ने बताया कि वह ओम नगर कालोनी में किराए के मकान में रहती है। 29 नवंबर को उसका परिवार कैथल के सीवन में किसी कार्य से गए थे। जब वह 30 नवंबर की शाम को लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान की संभाल की तो सोने का एक गले का सेट, चांदी की पायल, चांदी का कड़ा, चांदी की गले की चैन, चांदी का मंदिर का छत्तर, बच्चों की पायल व हाथ में डालने वाले कड़े चांदी के व 30 हजार रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी हुए मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें