फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक छीनने व लूट का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Sat, 02 Dec 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खटकड़ गांव में पेट्रोल पंप पर बरसोला निवासी प्रवीण से 28 अक्तूबर को पिस्तौल के बल पर 15 हजार रुपये की नकदी छीनने के एक आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि आरोपी पहले आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बरसोला निवासी प्रवीण ने बताया था कि वह खटकड़ गांव में एचपी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। वह 28 अक्तूबर की रात को पंप पर ड्यूटी कर रहा था। उस समय बड़ौदा गांव की तरफ से दो मोटर साइकिल पर तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और पिस्तोल के बल पर उनसे 15 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में सीआई जांच कर रही थी। सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार ने 14 नवंबर को उचाना मंडी से अवैध पिस्तोल के साथ उचाना मंडी निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान पूछताछ में उन्होंने 28 नवंबर को अमित उर्फ सैंडी वासी खेड़ी मसानियां, अमन उर्फ मुंशी वासी पालवां, कर्मजीत उर्फ सतु वासी काकडोद, अमरू वासी दौलतपुर, विरेंद्र उर्फ विनय वासी ठस्का व सागर वासी भैणी बादशाहपुर के साथ मिलकर नगूरां से डाहोला रोड से एक मोटर साइकिल छीनी थी। उसकी बाइक पर खटकड़ पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें