फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में तीन स्थानों पर हुई चोरी की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में अलग-अलग जगह तीन चोरी का वारदात हुई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 1
जिले के गांव पड़ाना निवासी करतार सिंह ने एफआईआर में बताया कि आठ नवंबर रात उसकी और उसके भाई धर्मपाल की दो भैंस, एक झोटी और एक कटड़ा चोरी हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 2
जुलाना क्षेत्र के गांव देवरड़ निवासी राधेश्याम ने एफआईआर में बताया कि 6 नवंबर रात खेत की चहारदीवारी की करीब 100 एंगल और कंटीले तारों के छह बंडल चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत पर चार महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3
सदर थाना नरवाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कर्मगढ़ निवासी रामरूप पुलिस एफआईआर में बताया कि छह नवंबर रात को अज्ञात लोग उसकी दुकान से चार सबमर्सिबल की मोटर, स्क्रैप और एक पीतल का हुक्का चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें