फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिंघाना गांव में बढ़ रही चोरी की वारदातें, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
28जेएनडी33-चोरी की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जींद। सिंघाना में पिछले कई दिनों से चोरों ने आंतक मचाया हुआ है। घरों और दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार रात चोरों ने गांव के मुख्य चौक पर स्थित एक मिठाई की दुकान में सेंध लगाकर सामान व नकदी चुरा ली। चोरी को अंजाम देने के लिए चोर लोहे के औजारों से लैस होकर आए थे। रात को ही ग्रामीणों को पता लगा कि दुकान में चोर घुसे हुए हैं तो काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिंघाना गांव निवासी दुकानदार नन्हा राम ने बताया कि वह गांव के चौक पर मिठाई की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात को वह दुकान ठीक-ठाक बंद करके अपने घर पर चला गया था। रात को किसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान में चोर घुसे हुए हैं। वह आनन-फानन में ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो पाया कि दुकान का शट्टर उखाड़कर चोर दुकान में घुसे हुए थे और कुछ बाइकों पर सवार 8-10 युवक बाहर खड़े थे।
लोगों को आता देखकर वे युवक तो बाइकों पर भाग गए लेकिन दुकान में चोरी कर रहा युवक काबू आ गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दुकान में जो चोर घुसा हुआ था वह सामान निकाल-निकालकर बाहर खड़े युवकों को दे रहा था और वे युवक बाइकों के माध्यम से सामान को ढो रहे थे। उन्होंने पूरी दुकान को तहस नहस कर दिया और दुकान काउंटर को पूरी तरह से उखाड़ दिया, उसमें रखी नकदी को चुरा लिया। ग्रामीण सतपाल ने बताया कि वह गांव में अंडे की दुकान चलाता है। चोर उसकी दुकान में घुसकर करीब पांच हजार की नकदी और सीएससी में 15-20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं एक घर से दो टंकियों में रखा गेहूं भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सिंघाना गांव में चोरी के मामले को लेकर शिकायत आई हुई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना सदर सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें