फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों के वार्ड नंबर सात के दो घरों में दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
चोरी की घटना की जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
वार्ड नंबर 7 के दो मकानों में वीरवार को दिन में ही चोरी की वारदात हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी नीतीश अग्रवाल व शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

एक मकान मालिक गुरदेव ने कहा कि वह परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में कैथल जिले के गांव बाक्कल गया हुआ था। जब शाम को चार बजे लौटा तो देखा कि उसके मकान के ताले टूटे हुए थे। पिछले कमरे में रखी अलमारी भी खुली पड़ी थी। गुरुदेव ने कहा कि चोर उसके मकान से सोने की एक अंगूठी, 10-12 हजार रुपये बच्चों को पैसों से भरे दो गुल्लक चोरी कर लिए। वहीं संदीप ने कहा कि वह सुबह मकान पर ताला लगाकर अपने काम पर गया था। जब शाम को आया तो ताले टूटे हुए मिले। चोर मकान के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े और मकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 7500 रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा कि मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें