फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झाड़ियों में मिला युवक का शव हाथ पर गुदा है एके-47 का टैटू

विज्ञापन
19जेएनडी25-मृतक की बाजू पर लिखे नाम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। दिल्ली–बठिंडा रेलमार्ग पर शुक्रवार को राधेश्याम गोशाला के सामने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की तलाशी ली तो उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसके दाहिने हाथ पर एके-47 बंदूक का टैटू गुदा हुआ है। जबकि हाथ पर पंजाबी भाषा में जसबीर सिंह और जसविंदर कौर लिखा हुआ है। युवक ने महरूम रंग की जैकेट, नीली शर्ट और काले रंग की छह जेब वाली पैंट पहन रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें