फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक से मारपीट कर ईंटों से घर में लगे दरवाजों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। धमतान साहिब में एक व्यक्ति का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की फिर उसके मकान पर जाकर ईंटों से हमला कर दिया। इससे व्यक्ति को चोटें आई और उसके मकान के दरवाजों के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबलू ने बताया कि 30 जून शाम को अपने घर जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी पिन्नी, शिल्लू, सन्नी, काणा उर्फ सुल्तान, विनोद, नफा, रोहित, सुनील उर्फ फोटू, विजय, रोनी, रामस्वरूप, मांगेराम, अजय, साहिल, टिंकू, संजय, सोनू, आर्यन, अनिल, विनोद, सतीश उर्फ चेचा, बीता, संदीप, रेखा, बिमला, शीला, बीरा, केला, सुदेश, बबली, पिंकी, रोहित, रवि, आशु और सिट्टी उर्फ अंकुश ने उसका रास्ता रोक लिया।
उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। जब वह अपने मकान पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके मकान पर भी ईंटों से हमला कर दिया। इससे उसके मकान के दरवाजों पर लगे शीशे भी टूट गए तथा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने और नुकसान करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें