जींद। अलेवा थाना क्षेत्र से महिला को उसकी नाबालिग बेटी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला घर से ढाई लाख और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई।
एक गांव की महिला के पति ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि 29 जून को कुलदीप उसकी 31 वर्षीय पत्नी और सात वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पता चलने पर उसने दोनों को आसपास तथा रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। फिर उसने अपने घर का सामान चेक किया तो ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं मिले। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप को नामजद कर उसके खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।