फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खटकड़ टोल पर तैनात कर्मियों ने दी कंपनी की शिकायत

Thu, 06 Nov 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी24-थाना पुलिस में शिकायत देने पहुंचे खटकड़ टोल पर लगे कर्मी। स्रोत कर्मी।
विज्ञापन
उचाना। खटकड़ टोल पर तैनात कर्मियों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है कि जून की सैलरी व एक साल का पीएफ बकाया है। खटकड़ टोल के जीएम ने कर्मियों को आश्वासन दिया कि गुरुवार शाम तक समस्या का निदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

खटकड़ टोल कर्मी अशोक बूरा, कर्मजीत, हैप्पी, प्रदीप, रिंकू, दीपक ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वो खटकड़ टोल प्लाजा पर यूएसएस कंपनी के तहत काम पर तैनाते थे। जून में यूएसएस कंपनी की जगह एसडीएम कंपनी सभी कर्मचारी तैनात हो गए।
सभी कर्मचारियों की जून की सैलरी और एक साल का पीएफ बकाया है जिसमें छह महीने का पीएफ और एक महीने की सैलरी यूएसएस कंपनी की तरफ बकाया है। छह महीने का पीएफ तथा दिवाली का बोनस एसडीएम कंपनी की तरफ बकाया है।
विज्ञापन

जब सैलरी की मांग की जाती है तो उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। बकाया वेतन देने की जिम्मेवारी एसडीएम कंपनी ने ली थी और कहा था कि पांच नवंबर शाम तक आपके खातों में सैलरी डाल दी जाएगी लेकिन उनके खातों में रुपये नहीं आए।
विज्ञापन

खटकड़ टोल के जीएम उपेंद्र कलमकार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आशा है कि गुरुवार शाम तक टोल कर्मियों की समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें