फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्य किड्स एथलेटिक्स में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
16जेएनडी28: राज्य किड्स एथलेटिक्स में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक समिति के - फोटो : गोलाघाट पुल के रास्ते में मौजूद खंभा, ट्रांसफार्मर व पेड़।
विज्ञापन
उचाना। सोनीपत में आयोजित हरियाणा राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को शिवानिया खेल अकादमी में सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी चेतन ने 80 मीटर हर्डल रेस में प्रथम, अनिकेत ने लंबी कूद एवं 80 मीटर हर्डल रेस में दूसरा, संगम ने लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ियों को अकादमी पहुंचने पर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नफे सिंह खटकड़ व प्रोमिला मलिक ने तीनों खिलाड़ियों व कोच विवेक सांगवान को बधाई दी ताकि भविष्य में खिलाड़ियों को इसी तरह से आगे बढ़ाते रहें। इस अवसर पर देव मित्तल, विकास खटकड़, सुनील, सोहन शर्मा, विकास मेहरवाल, भूपेंद्र संधू, संगीता खटकड़, सुमन कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें