16जेएनडी05-ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एसडीओ को ज्ञापन सौंपते निगम कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : गोलाघाट पुल के रास्ते में मौजूद खंभा, ट्रांसफार्मर व पेड़।
जींद। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने मंगलवार को सब डिविजन नंबर दो पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता कनिष्ठ अभियंता पालाराम ने की। केंद्रीय परिषद के आह्वान पर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और सरकार और निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सब यूनिट प्रधान वजीर राठी ने कहा कि सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी का हर कर्मचारी विरोध कर रहा है। फिर भी सरकार ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं कर रही है। निगम कर्मचारी हर हाल में इस पॉलिसी को रद्द करवाकर ही दम लेंगे क्योंकि यह पॉलिसी कर्मचारियों के हित में नहीं है।
उन्होंने निगम को चेतावनी दी कि यदि उनके विरोध से कामकाज ठप होता है तो उसकी जिम्मेदारी निगम की होगी। इस अवसर पर यूनिट प्रधान हरिओम, सब यूनिट सचिव विशाल रेढू, कनिष्ठ अभियंता सुभाष रामफल शर्मा, प्रदीप, अजय, विकास, रमेश, रमनदीप और बलवान मौजूद रहे।