फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम से चाय पर चर्चा करेंगी राजगढ़ गांव के शहीद की पत्नी

विज्ञापन
28जेएनडी06: रामवती अपने परिवार के साथ। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जुलाना। राजगढ़ गांव के शहीद सिपाही जिले सिंह की पत्नी रामवती 29 नवंबर को हिसार कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी से चाय पर चर्चा करेंगी। कार्यक्रम में रामवती आर्मी कमांडर से भी मुलाकात करेंगी। सिपाही जिले सिंह 1963 में जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

1965 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई में वह शहीद हो गए। 87 वर्षीय रामवती को हिसार में आयोजित कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला है। हिसार कैंट में आयोजित कार्यक्रम में जुलाना खंड चार महिलाएं भाग लेंगी। इनमें शामलों कलां, पड़ाना, बीबीपुर, राजगढ़ की महिलाएं शामिल हैं।
पूर्व सैनिक वेल्फेयर संगठन के उप प्रधान नरेंद्र लाठर ने बताया कि पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के परिजनों से चर्चा करेंगे। जुलाना क्षेत्र से चार महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी जोकि गौरव की बात है। नरेंद्र लाठर ने कहा कि हमें शहीदों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उन्हीं के बलिदान की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

शहीद की पोती प्रीति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी दादी बात करेंगी जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इसी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें