फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी सीजन में बढ़ी पार्टी वियर सूटों की मांग

विज्ञापन
28जेएनडी01 : लवली दुकानदार - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। बाजार में ओर्गेंजा, सिमर, बरबरी, जॉर्जट और ग्लास ओर्गेंजा के सूट खूब पसंद किए जा रहे हैं। शादी के सीजन में बिक्री तेजी पकड़ने लगी है। दुकानदारों के अनुसार इस बार महिलाओं में गहरे रंगों की खूब डिमांड है जिसमें मैरून, रॉयल ब्लू, बॉटल ग्रीन, पर्पल और डार्क ब्राउन रंग सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार लवली ने बताया कि शादी सीजन में ग्राहक खास तरह की वैराइटी की मांग करते हैं और इस बार ट्रेंड में हल्का वर्क लेकिन पार्टी-लुक वाले डिजाइन छाए हुए हैं। दकानदार राधे श्याम ने बताया कि फिलहाल 1,500 से 2,500 रुपये तक की रेंज में सबसे अधिक सूट बिक रहे हैं।
इसमें एम्ब्रायडरी वर्क, मोती-जरी का काम और लेस बॉर्डर वाले डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लड़कियां खासतौर पर सिमर और ग्लास ओर्गेंजा में तैयार हल्के वजन वाले सूट खरीद रही हैं।
विज्ञापन

ओर्गेंजा और बरबरी फैब्रिक के सूटों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। दुकानों में इन फैब्रिक्स की नई कलेक्शन जैसे फुल-हेवी एम्ब्रायडरी, डिजिटल प्रिंट, कढ़ाईदार दुपट्टे और स्टोनवर्क वाली ड्रेसें खूब खरीदी जा रही हैं।
बाॅक्स
रोजाना 20-25 सूट की बिक्री
प्रमुख बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ नजर आने लगी है। रोजाना लगभग 20 से 25 पार्टी वियर सूट की बिक्री हो रही है। बिक्री में बढ़ोतरी से व्यापारी भी उत्साहित हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे दिसंबर नजदीक आ रहा है मांग और तेजी से बढ़ेगी। आने वाले दिनों में नए डिजाइन और ट्रेंडी कलेक्शन भी बाजार में उतारे जाएंगे जिससे ग्राहकों के पास और भी ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे। शादी सीजन की वजह से बाजारों में बढ़ती चहल-पहल देखने को मिल रही है और पार्टी वियर सूट की मांग लगातार मांग बढ़ रही है।

28जेएनडी01 : लवली दुकानदार- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें