फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह बदला मौसम, नरवाना में हुई 3.5 मिमी. बारिश

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी01-नरवाना क्षेत्र में सुबह बारिश के बीच गुजरते हुए ऑटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए और नरवाना क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ देर ही हुई लेकिन इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया था। नरवाना के सच्चाखेड़ा, दनौदा कलां, भिखेवाला, फरैण कलां, फरैण खुर्द, कलौदा कलां समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसका असर जिले के तापमान पर भी दिखाई दिया।
अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह घटकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने पर खरीफ फसलों की बिजाई की तैयारियों को गति मिलेगी। विशेष रूप से धान, बाजरा, मूंग और अन्य मौसमी फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। धान की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है और फसल को पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। ऐसे में बारिश की सख्त जरूरत है।
पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बन रहे प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यदि आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल मौसम में आई नरमी ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है।
वर्जन
अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 24 जून तक जिले में कई स्थानों पर आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें