फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर तपिश, शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिछले कई दिनों से चल रही तपिश से परेशान लोगों को सोमवार देर शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से राहत मिली। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे मौसम में बदलाव शुरू हुआ और आठ बजते बजे तेज हवाएं शुरू हुई। इसके बाद बारिश शुरू हुई। पिछले कई दिन से अधिक तापमान व गेहूं की कटाई के कारण प्रदूषण का स्तर भी अधिक चल रहा था। इससे उड़ रही धूल से राहत मिलेगी। वहीं रात के समय में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा। खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र के अनुसार इस समय हुई बारिश से किसानों को काफी लाभ होगा। यदि बारिश अच्छी होती है तो किसान नमी के अनुसार कपास की बिजाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन की नहीं संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को अचानक मौसम में परिवर्तन आया है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।-डॉ. राजेश कुमार, कृषि मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र पिंडरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें