एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के भवन में शौचालय से चोरी की गईं टूटियां को दिखाता व्यक्ति।
- फोटो : Jind
एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के भवन के शौचालय में लगी टूटियां, कमरों में लगे दस पंखे, जनरेटर का अल्टरनेट, एक पंप, दो बाक्स नट बोल्ट चोरी होने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में इंजीनियर अर्बन इस्टेट निवासी सुखविंद्र ने बताया कि 17 दिसंबर की रात को चोरों ने एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के भवन में घुसकर कमरों में लगे दस पंखे, 70 पानी की टूटियां, एक जनरेटर का अल्टरनेट, एक पंप, दो बाक्स नट बोल्ट को चोरी कर लिया। चोरी के बारे में उस समय पता चला जब सुबह चौकीदार ने उठकर देखा। चोरों ने स्वीमिंग पूल के भवन के शीशे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जिस समय चोरी की घटना हुई ठेकेदार द्वारा लगाया गया चौकीदार सो रहा था। चौकीदार को चोरी की घटना की रात के समय कोई आवाज नहीं आई। सुबह उठकर देखा तो शौचालयों से सभी टूटियां गायब मिलीं। कमरों में लगे पंखे गायब मिले और जनरेटर का अल्टरनेट समेत अन्य कीमती सामान गायब मिला। चौकीदार ने घटना की जानकारी इंजीनियर सुखबिंद्र व ठेकेदार को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना का मुआयना कर चोरों के खिलाफ सुखविंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हुडा विभाग को नहीं हुआ स्टेडियम अभी हैंडओवर
स्टेडियम के अंदर चल रहे स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते अभी तक यह हुडा विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया। इसके चलते इसकी निगरानी का काम भी अभी ठेकेदार के पास है। जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार के पास रहेगी।
एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के भवन में शौचालय से चोरी हुईं टूटियां।- फोटो : Jind