31जेएनडी13: 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण करते कुलपति प्रो.राम पाल सैनी और अन्य। स्रोत विवि।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का लोकार्पण किया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का कैलेंडर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि कैलेंडर में अंकित तिथी विश्वविद्यालय की सुचारू कार्यप्रणाली एवं अनुशासन को बनाए रखने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 विश्वविद्यालय के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों एवं नवाचारों से परिपूर्ण रहेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजेश कुमार बंसल, डॉ. अरुण यादव और सचिव सुरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद