23जेएनडी08: स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.डॉ. रामपाल सैनी। स्रोत विवि
- फोटो : संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय राज्यस्तरीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रभक्ति और सामुदायिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
ओएसडी, डॉ. विजय कुमार ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है। शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 200 स्वयंसेवक (100 छात्र व 100 छात्राएं) भाग ले रहे हैं।
शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य एवं योग सत्र, सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का विकास किया जा रहा है। संवाद