07जेएनडी09-गोहाना रोड बाईपास के पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद
जींद। शहर के गोहाना रोड बाईपास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर ग्रिल तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत यह रही कि किसी अन्य वाहन से टक्कर नहीं हुई और चालक भी बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह गोहाना रोड बाईपास पर एक ट्रक शहर की तरफ आ रहा था। उसी दौरान से बाईपास पर चढ़ने के लिए एक तेज रफ्तार कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक का संतुलन खो दिया। इसके बाद ट्रक ग्रिल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि सुबह होने के कारण वाहनों का कम आवागमन था। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। थोड़ी ही देर बार पुलिस मौके पर पहुंची गई।